Search
Close this search box.

जिला धार के वृत्त सगौर में अवैध मदिरा परिवहन के विरुद्ध फिर एक और बड़ी कार्यवाही…!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संपादक रानू शर्मा, भोपाल…! 

धार जिले में आबकारी विभाग के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी वृत्त सागौर में आबकारी विभाग की अवैध मदिरा परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी

धार कलेक्टर प्रियंक मिश्र के आदेशानुसार, उपायुक्त आबकारी संभाग इंदौर संजय तिवारी, एवं सहायक आबकारी आयुक्त जिला धार राज नारायण सोनी के मार्गदर्शन में तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी नागेन्द्र सिंह जादोन के नेतृत्व में अवैध मदिरा से भरी हुई मारुति स्विफ्ट डिजायर कार को पकड़ा गया। गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अवैध शराब से भरी एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार जिसका नंबर MP-13-ZD-7509 ऑटो टेस्टिंग रोड ग्राम पिपलिया के पास पकड़ी गई जिसकी तलाशी लेने पर 49 पेटियों देशी मसाला, देसी मदिरा प्लेन, मैकडॉवेल रम, पॉवर कैन बियर, सेंट्रल प्रोविंस वोदका, सेंट्रल प्रोविंस विस्की, रॉयल स्टेग विस्की, मैक डॉवेल विस्की, मैक डॉवेल , बैगपाइपर विस्की इत्यादि अवैध मदिरा जिसकी कुल मात्रा लगभग 452.26 बल्क लीटर जप्त कर आरोपी वाहन चालक मनोज पिता जीवन चौहान के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया। उक्त कार्यवाही नवीन विधान हेतु निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से वीडियो आदि बनाकर वृत्त प्रभारी मुनेंद्र सिंह जादोन द्वारा की गई। जप्त मदिरा एवं वाहन की कुल अनुमानित क़ीमत लगभग रुपये 8,00,000/- है।

उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी नागेन्द्र सिंह जादोन, आबकारी उप निरीक्षक मुनेन्द्र सिंह जादोन, आरक्षक संजय मंसारे की टीम द्वारा की गई।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें