Search
Close this search box.

“बीजेपी ने सौंपी डिजिटल कमान — सुयश त्यागी बने एमपी सोशल मीडिया संयोजक”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एमपी बीजेपी ने की प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक की नियुक्ति, सुयश त्यागी को मिली जिम्मेदारी
भोपाल।
भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करते हुए प्रदेश स्तर पर नई नियुक्ति की है। पार्टी ने सुयश त्यागी को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया है।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की स्वीकृति के बाद यह नियुक्ति की गई है। माना जा रहा है कि पार्टी ने यह जिम्मेदारी ऐसे समय में दी है, जब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संगठन की सक्रियता को और बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

सुयश त्यागी लंबे समय से पार्टी के आईटी और सोशल मीडिया प्रकोष्ठ से जुड़े रहे हैं और संगठन के डिजिटल अभियानों को ज़मीन पर उतारने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उनकी नियुक्ति से सोशल मीडिया टीम को नई दिशा और गति मिलेगी।

प्रदेश भाजपा ने उम्मीद जताई है कि नई सोशल मीडिया टीम जनसंपर्क और संगठन की डिजिटल उपस्थिति को और सशक्त बनाएगी, जिससे पार्टी का संदेश सीधे जनता तक पहुंचेगा।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें