Search
Close this search box.

“सियासत के पीछे का काला खेल: नेताओं की ग्लैमर डील का चौंकाने वाला खुलासा”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महिला सुरक्षा पर सवाल : सियासत के गलियारों में ‘ग्लैमर नेटवर्क’ का खुलासा…! 

 

पटना।

बिहार की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर एक महिला यह दावा कर रही है कि वह कई राजनीतिक नेताओं को “ग्लैमर गर्ल्स” उपलब्ध कराती है। इस ऑडियो के सामने आने के बाद सियासी हलकों में हड़कंप मच गया है।

 

ऑडियो में महिला कथित तौर पर यह कहती सुनाई देती है कि विभिन्न नेताओं की “पसंद” और “टेस्ट” के हिसाब से लड़कियों को भेजा जाता है। वह यह भी दावा करती है कि उसके “संपर्क हर पार्टी में” हैं और “कई बड़े नेता” उससे जुड़े हुए हैं।

 

सूत्रों के अनुसार, यह पूरा मामला पटना के कुछ गर्ल्स हॉस्टलों और स्टे सेंटरों से जुड़ा बताया जा रहा है। हालाँकि, अब तक किसी भी राजनीतिक दल या नेता की ओर से इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

 

पुलिस ने वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच शुरू कर दी है। यदि यह ऑडियो असली पाया जाता है, तो यह मामला महिला सुरक्षा और राजनीतिक नैतिकता दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें