Search
Close this search box.

“सनातन हिंदू एकता पदयात्रा से लौटे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का सागर में भव्य स्वागत”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सनातन हिंदू एकता पद यात्रा से सागर वापसी पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का किया स्वागत…!

भोपाल। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की अगुआई में सनातन हिंदू एकता पद यात्रा में म.प्र. शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का सागर वापसी पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
इस अवसर पर मंत्री गोविंद राजपूत ने यात्रा के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि हिंदू एकता पद यात्रा एक अविस्मरणीय यात्रा रही वास्तव में यह यात्रा देश को पूर्व से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण को जोड़ने वाली यात्रा है। भारतीय सनातन धर्म, संस्कृति, अध्यात्म का बेमिसाल प्रदर्शन रहा जिसमें समस्त सनातनियों ने एक साथ भोजन किए, भजन गाये और हिन्दू-हिन्दू भाई-भाई जात-पात की करो बिदाई के गगन भेदी नारों के मध्य संकल्प धारण किया कि देश की एकता-अखण्डता के लिए हम सब एक रहेंगे। सनातन भारत की आत्मा है। भारत महादेश पर जब जब शक, हूण, कुषाण, मंगोल, चंगेज ने हमला किया तब-तब सनातनी हिंदुओं ने अपनी अखण्ड एकता का परिचय देते हुए आक्रमणकारियों को करारा जबाव दिया। वर्तमान संदर्भ में इस एकता पद यात्रा से देश एक सूत्र में आबद्ध होगा। यह यात्रा देश के हर वर्ग के लिए शांति और स्थायित्व का संदेश देती है।
इस अवसर पर डाॅ. सुखदेव मिश्रा, डाॅ. वीरेन्द्र पाठक, भोले राजा, मुन्नालाला गोयल, मनीष पांडेय, ओम दुबे, रीतेश गर्ग, राजेश्वर सेन, हेमंत ठाकुर गेहूंरास, संजय सिंह, गगन ठाकुर, प्रेमसींग, हीरेन ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें