Search
Close this search box.

“गुलदस्तों की जगह फलों का संस्कार: केंद्रीय शिक्षा मंत्री का सांदीपनी स्कूल से संदेश”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्कूल निरीक्षण : केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया ‘फल-संस्कार’ का संदेश

कमला नेहरू कन्या सांदीपनी स्कूल में रेमिडियल क्लासेस का निरीक्षण, छात्राओं से किया संवाद

भोपाल। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शहर के सबसे बड़े कमला नेहरू कन्या सांदीपनी स्कूल का निरीक्षण किया। उनके साथ मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी मौजूद रहे। स्कूल में इन दिनों चल रही रेमिडियल क्लासेस की व्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने संतोष जताया। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित छात्राओं से उन्होंने शिक्षण प्रक्रिया, उपलब्ध संसाधनों और अध्ययन वातावरण के बारे में बात की।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सांदीपनी स्कूल का कॉन्सेप्ट बेहद सराहनीय और प्रेरणादायी है। उन्होंने बताया कि इस मॉडल से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सीखने का वातावरण मिलता है, जिसे पूरे प्रदेश में विस्तार देने की जरूरत है।

निरीक्षण के दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने एक विशेष स्वास्थ्य-संस्कार सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा कि स्कूलों में अतिथियों का गुलदस्तों से सम्मान करने की परंपरा की जगह फल देने की परंपरा शुरू की जानी चाहिए। उनके अनुसार, इससे बच्चों में स्वस्थ आदतें, सादगी और व्यवहारिक संदेश दोनों मजबूत होते हैं।

उन्होंने प्रदेश के सभी स्कूलों से इस पहल को अपनाने की अपील भी की।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें