Search
Close this search box.

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से की आत्मीय भेंट , दी बधाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

भेंट के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री नितिन नबीन का संगठनात्मक अनुभव और समर्पण पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पार्टी का राष्ट्रीय स्तर पर संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

श्री नितिन नबीन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

यह आत्मीय भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें संगठनात्मक मजबूती, समन्वय और आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें