भोपाल
मोहन कैबिनेट की बैठक संपन्न, विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर… 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रि-परिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश के विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री राकेश सिंह ने मीडिया को कैबिनेट के फैसलों की विस्तृत जानकारी दी।
पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि कैबिनेट में मुख्य रूप से विकास आधारित मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि 20 दिसंबर को भोपाल को मेट्रो की सौगात मिल चुकी है और अब गर्व के साथ कहा जा सकता है कि मध्य प्रदेश के दो प्रमुख शहरों—इंदौर और भोपाल—में मेट्रो सेवा की शुरुआत हो चुकी है, जो शहरी परिवहन के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है।
मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा 23 दिसंबर को धार और बैतूल जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दो मेडिकल कॉलेजों सहित अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे, जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूती मिलेगी।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 25 दिसंबर को ग्वालियर और रीवा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे मध्य प्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव में शामिल होंगे और करीब दो लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के लिए भूमि पूजन करेंगे, जिससे प्रदेश में निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
कैबिनेट ने बड़वाह–धामनोद मार्ग को फोरलेन बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। यह सड़क मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) द्वारा बनाई जाएगी। लगभग 2,500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
इसके अलावा कैबिनेट ने आंगनवाड़ी सेवा योजना को आगे भी जारी रखने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। यह योजना वर्ष 2026-27 तक निरंतर जारी रहेगी, जिससे महिला एवं बाल विकास से जुड़ी सेवाओं को मजबूती मिलेगी।
पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में विकास की रफ्तार और तेज की










