Search
Close this search box.

सीएम मोहन यादव ने ‘संध्या छाया’ वरिष्ठजन निवास का लोकार्पण किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में विधिवत पूजन-अर्चन के साथ सर्वसुविधायुक्त सशुल्क वरिष्ठजन निवास ‘संध्या छाया’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने परिसर का अवलोकन कर उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा वृद्धजनों को सम्मानित कर उनके प्रति राज्य सरकार की संवेदनशील प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत प्रदेश के 54.52 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में ₹327.15 करोड़ से अधिक की राशि का प्रत्यक्ष अंतरण किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाएं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सम्मान और आर्थिक संबल पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं।

मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय ‘स्पर्श मेला–2026’ के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मेले में लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी रचनात्मकता, नवाचार और प्रतिभा की सराहना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और सुविधाजनक आवास की व्यवस्था सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। ‘संध्या छाया’ जैसे केंद्र वृद्धजनों के जीवन में सुविधा, सुरक्षा और आत्मसम्मान का नया अध्याय जोड़ेंगे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्द, संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकारों के सशक्त संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें