Search
Close this search box.

नौकरानी के बेटे ने रची खौफनाक लूट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टीटी नगर में खौफनाक वारदात : घर में बंधक बनाकर युवती से साढ़े तीन लाख की लूट, नौकरानी का बेटा निकला आरोपी

भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक सनसनीखेज और चौंकाने वाली लूट की वारदात सामने आई है। माइनिंग विभाग में पदस्थ 28 वर्षीय युवती अर्चना वर्मा को उनके ही घर में चाकू की नोक पर बंधक बनाकर लूट लिया गया। आरोपी कोई बाहरी नहीं, बल्कि घर में काम करने वाली नौकरानी का बेटा निकला।

जानकारी के अनुसार आरोपी आशीष उर्फ गोली रायकवार ने अपने नाबालिग मौसेरे भाई के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पहले से घर की पूरी रेकी कर चुका था। शनिवार शाम मौका पाते ही दोनों घर में घुसे और चाकू दिखाकर युवती को धमकाया। डर और दहशत के माहौल में पीड़िता को बंधक बनाकर आरोपियों ने 1.68 लाख रुपये नकद, आईफोन सहित करीब 3.25 लाख रुपये का सामान लूट लिया।

घटना के बाद पीड़िता सदमे में रही। रविवार तड़के टीटी नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी आशीष उर्फ गोली रायकवार कोई नया अपराधी नहीं है। वह पहले भी हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले में जेल जा चुका है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उस पर लोन रिकवरी का भारी दबाव था, इसी कारण उसने इस लूट की साजिश रची।

यह घटना राजधानी की कानून-व्यवस्था और घरेलू सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। भरोसे का फायदा उठाकर घर के अंदर ही इस तरह की वारदात होना पुलिस और समाज—दोनों के लिए चेतावनी है।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इस वारदात के पीछे कोई और साजिश या सहयोगी तो नहीं है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें