भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने किया संबोधन

धार। विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम (VB G RAM G) के जनजागरण को लेकर सोमवार को प्रातः 11 बजे भाजपा जिला कार्यालय, धार में जिला स्तरीय जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित किया गया है।
सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा उपस्थित रहेंगे, जबकि केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर भी सम्मेलन को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती एवं विधायक श्रीमती नीना वर्मा की विशेष उपस्थिति रहेगी।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के प्रथम नगर आगमन पर किसान मोर्चा द्वारा विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया।
जिला स्तरीय सम्मेलन में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक, वरिष्ठ भाजपा नेता, जिले के जनप्रतिनिधि, किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिला टोली के सदस्य तथा सहकारिता क्षेत्र से जुड़े बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
सम्मेलन का उद्देश्य विकसित भारत 2047 के विजन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सशक्तिकरण और किसान हितों से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से इन योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना है।










