प्रदेशभर के अधिवक्ता हड़ताल पर, न्यायिक कामकाज ठप

भोपाल। मध्यप्रदेश में वकील समुदाय में आक्रोश चरम पर है। मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल के आह्वान पर आज पूरे प्रदेश के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से दूर रहे। अदालतों में पैरवी नहीं हुई, जिससे हजारों मामलों की सुनवाई प्रभावित हुई।
14 फरवरी को शिवपुरी जिले के करैरा में वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना (57) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वे रोज की तरह कोर्ट जा रहे थे, तभी सागर ताल क्षेत्र के पास बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। परिजनों ने जमीन विवाद और सुपारी देकर हत्या कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है, जबकि कुल पांच लोगों को हिरासत में लेकर जांच जारी है।
वकीलों की प्रमुख मांगों में मृतक के परिवार को 1 करोड़ रुपये मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी, आरोपियों को सख्त सजा और अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करना शामिल है। अधिवक्ता आज कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
चेतावनी दी गई है कि मांगें पूरी नहीं होने पर सात दिनों के भीतर राजधानी भोपाल में बड़ा आंदोलन किया










