Search
Close this search box.

“CM अपनाएं EV, मंत्री निकालें शाही काफिला! मोदी की मितव्ययता की अपील पर उठे बड़े सवाल”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल : CM की सादगी, मंत्री का शाही काफिला! मोदी की मितव्ययता की अपील पर उठे सवाल

 

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक ओर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और सादगी का संदेश देते हुए इलेक्ट्रिक वाहन को अपने काफिले में शामिल कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रदेश सरकार के एक मंत्री का कथित वीआईपी काफिला चर्चा का विषय बन गया है।

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री राकेश सिंह के काफिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सीएम हाउस स्थित पॉलीटेक्निक चौराहे से मंत्री का काफिला कई वाहनों के साथ निकलता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि काफिले में एक साथ कई गाड़ियां शामिल थीं, जिससे आम लोगों के बीच सवाल उठने लगे हैं।

 

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार मितव्ययता, संसाधनों के सीमित उपयोग और ईंधन बचत का संदेश दे रहे हैं तथा मुख्यमंत्री स्वयं इलेक्ट्रिक वाहन अपनाकर उदाहरण पेश कर रहे हैं, तब मंत्रियों के बड़े-बड़े काफिले आखिर किस संदेश को आगे बढ़ा रहे हैं?

 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। कई लोग इसे वीआईपी संस्कृति का प्रदर्शन बता रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि सरकार के शीर्ष नेतृत्व की सादगी की अपील को जमीनी स्तर पर गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।

 

हालांकि, काफिले में शामिल वाहनों की संख्या और उसकी आवश्यकता को लेकर आधिकारिक रूप से कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन वायरल वीडियो ने एक बार फिर सरकारी खर्च, वीआईपी संस्कृति और मितव्ययता के दावों पर बहस छेड़ दी है।

 

 

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें