Search
Close this search box.

“CM मोहन यादव का ग्रीन संदेश : 500 KM रेंज वाली EV काफिले में शामिल, ‘VB 2047’ बना विकसित भारत का प्रतीक”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अब EV में दौड़ेगा CM का काफिला: डॉ. मोहन यादव ने दिया बड़ा संदेश, 500 KM रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार हुई शामिल

भोपाल।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को लेकर बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को जमीन पर उतारते हुए मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन (EV) शामिल कर लिया है। बुधवार से महिंद्रा की नई XEV 9e मुख्यमंत्री के आधिकारिक काफिले का हिस्सा बनेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज शाम दिल्ली रवाना होते समय मुख्यमंत्री निवास से स्टेट हैंगर तक इसी इलेक्ट्रिक कार से सफर करेंगे। महिंद्रा के अनुसार यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 500 किलोमीटर तक चल सकती है।

मुख्यमंत्री की नई EV को खास नंबर MP 02 VB 2047 आवंटित किया गया है। इसमें “VB” का अर्थ “विकसित भारत” और “2047” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 विजन से जुड़ा माना जा रहा है। यह नंबर केवल वाहन की पहचान नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और हरित भारत के संकल्प का प्रतीक भी माना जा रहा है।

प्रदेश में लगातार पर्यावरण संरक्षण, हरित ऊर्जा और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार के प्रयासों के बीच मुख्यमंत्री का यह कदम एक बड़ा संदेश माना जा रहा है। अब सत्ता के शीर्ष से ही इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा मिलने से प्रदेश में EV अपनाने की मुहिम को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें