Search
Close this search box.

नामांतरण के नाम पर घूसखोरी ! 20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनावर में रिश्वतखोर पटवारी लोकायुक्त के शिकंजे में, नामांतरण के बदले मांग रहा था 20 हजार की घूस

मनावर (धार)। मध्य प्रदेश सरकार के सुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के दावों के बीच धार जिले के मनावर से एक बार फिर राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। इंदौर लोकायुक्त की टीम ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

 

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कस्थली निवासी अरुण कुमार तिवारी ने अंकुश सोनी को दो प्लॉट विक्रय किए थे। इन प्लॉटों के नामांतरण की प्रक्रिया पूरी करने के एवज में संबंधित पटवारी प्रवीण पाटीदार ने प्रति प्लॉट 10 हजार रुपये के हिसाब से कुल 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

 

आवेदक ने पटवारी की अवैध मांग से परेशान होकर इसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में की। शिकायत पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के समक्ष प्रस्तुत की गई। जांच और सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की।

 

कार्यवाहक निरीक्षक सचिन पटेरिया के नेतृत्व में गठित लोकायुक्त टीम ने आरोपी पटवारी को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

 

जनता के मन में उठ रहे सवाल

 

क्या अब नामांतरण जैसे नियमित राजस्व कार्य भी बिना रिश्वत के नहीं हो सकते?

 

आखिर आम नागरिकों को अपने वैधानिक अधिकारों के लिए अधिकारियों को घूस क्यों देनी पड़ रही है?

 

क्या राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हो चुकी हैं कि हर काम की कीमत तय हो गई है?

 

ऐसे कितने लोग होंगे जो रिश्वत न दे पाने के कारण महीनों दफ्तरों के चक्कर काटते रहते हैं?

 

 

मनावर में हुई इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यदि नागरिक हिम्मत दिखाकर शिकायत करें तो भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कसा जा सकता है। वहीं यह मामला राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है।

 

लोकायुक्त की इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और राजस्व विभाग के कर्मचारियों में भी चर्चा का माहौल है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें