Search
Close this search box.

“कैबिनेट के बड़े फैसले : योग दिवस की भव्य तैयारी, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और ट्रांसफर नीति को मिली मंजूरी”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल | मध्य प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न

मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के बाद मंत्री चैतन्य काश्यप ने लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर कैबिनेट ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बैठक में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान की सफलता पर चर्चा करते हुए “लाल सलाम से आखिरी सलाम” के संकल्प को दोहराया गया।

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम जबलपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में आयोजित होगा। इसे भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं।

कर्मचारी स्थानांतरण नीति और संबंधित पोर्टल की समय-सीमा 24 घंटे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए रीवा, देवास सहित गुना जिलों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को पायलट प्रोजेक्ट के तहत बेहतर प्रबंधन के लिए विकसित किया जाएगा।

 

सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में निजी भागीदारी को बढ़ावा देने तथा बड़े अस्पतालों की स्थापना के लिए विशेष समिति गठित करने का भी फैसला लिया है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें