मनावर में रक्तदान महादान शिविर, नागरिकों से सहयोग की अपील
मनावर संवाददाता संजय यादव… 
मनावर। नवीन सिविल अस्पताल मनावर में 18 जून 2026, गुरुवार को रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में शहर एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की गई है। रक्तदान को महादान बताते हुए आयोजकों ने लोगों से मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाने का आग्रह किया है।










