इंदौर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने किया आत्मीय स्वागत
इंदौर। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के इंदौर आगमन पर प्रदेश में गरिमामय माहौल देखने को मिला। इंदौर विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपति का पुष्प-गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने भी राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। वहीं राष्ट्रपति के आगमन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का भी इंदौर विमानतल पर स्वागत किया।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं। उनके स्वागत के दौरान वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।










