ट्रम्प का बड़ा ऐलान: “मोदी पर हमला हुआ तो अमेरिका भारत के साथ खड़ा होगा”

वॉशिंगटन में भारत-अमेरिका संबंधों को नई मजबूती देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना की। ट्रम्प ने दो टूक कहा, “जब तक मैं राष्ट्रपति हूं, व्हाइट हाउस में मोदी का एक सच्चा दोस्त मौजूद रहेगा। अगर भारत या प्रधानमंत्री मोदी पर कोई हमला होता है, तो अमेरिका उनकी मदद के लिए खड़ा होगा।”

ट्रम्प ने मोदी को “शांत, मजबूत और प्रभावशाली नेता” बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर बड़ी भूमिका निभाएगा।

वहीं द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समुद्री सुरक्षा और पश्चिम एशिया के हालात पर चिंता जताई। पीएम मोदी ने कहा कि समुद्र में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ईरान के साथ किसी भी समझौते में भारतीयों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।
मोदी ने स्पष्ट कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का खुला रहना वैश्विक व्यापार और ऊर्जा सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। साथ ही उन्होंने पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करने के प्रयासों के लिए ट्रम्प के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में शांति की नई उम्मीद दिखाई दे रही है।
भारत-अमेरिका बैठक में ट्रम्प के इस बयान ने वैश्विक मंच पर दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होते रिश्तों का स्पष्ट संदेश दिया है।










