धार | मनावर | संजय यादव की रिपोर्ट
कनकधाम आश्रम में धूनी समापन यज्ञ संपन्न, संतों का हुआ सम्मान
मनावर क्षेत्र स्थित कनकधाम धाम आश्रम खनकेश्वर महादेव में परम पूज्य गुरुदेव श्री रामसेवक दास त्यागी एवं संत श्री बड़े भक्त माली जी के सान्निध्य में धूनी समापन यज्ञ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 13 धूनियों पर तपस्या करने वाले संतों का साल, श्रीफल एवं दक्षिणा भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मनावर के सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश मुकाती, राहुल सोनी, अंकुश सोनी, संतोष पाटीदार, पप्पू पटवा, नानिया भगत, देवेंद्र प्रजापत, संदीप प्रजापत सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। खनकेश्वर के पंडितजी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा दूर-दूर से पधारे संत समाज का सम्मान एवं दक्षिणा वितरण किया गया।
गुरुदेव श्री रामसेवक दास त्यागी ने अपने संदेश में कहा कि संत समाज द्वारा मां नर्मदा के पावन तट पर की जाने वाली तपस्या एवं यज्ञ जनकल्याण, क्षेत्र की सुख-शांति और निरोगी जीवन की कामना के लिए समर्पित है। उन्होंने समाज से धर्म और सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान कन्या भोज का आयोजन भी किया गया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। आश्रम में प्रतिवर्ष दो बार इस प्रकार के भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न होते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं।










