Search
Close this search box.

मोहर्रम पर सिंघाना बना सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल, आदिवासी कांग्रेस नेताओं का सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धार | सिंघाना | संजय यादव की रिपोर्ट

धार जिले की मनावर तहसील के सिंघाना ग्राम पंचायत में मोहर्रम के पावन अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की प्रेरणादायी मिसाल देखने को मिली। झंडा चौक पर आयोजित कार्यक्रम में मुस्लिम समाज ने आदिवासी कांग्रेस धार जिला अध्यक्ष सुनील स्टार चौहान, वनोपज प्रकोष्ठ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश सिंह भाटिया, जिला संगठन मंत्री जगदीश कनेल सहित अन्य अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मोहर्रम कमेटी के सदर निसार खान, बरकत खान, अकरम खान, मंजर खान, चिंटू खान तथा पत्रकार कलीम खान सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। सभी धर्मों के लोगों ने एक-दूसरे को मोहर्रम की शुभकामनाएं देते हुए प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समाज की सहभागिता ने भारत की गंगा-जमुनी तहजीब और “अनेकता में एकता” की भावना को साकार किया।

इस अवसर पर आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील स्टार चौहान ने कहा कि मोहर्रम त्याग, सत्य, इंसानियत और न्याय का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने कहा कि जब सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, तभी समाज और राष्ट्र मजबूत बनता है।

प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश सिंह भाटिया ने सम्मान के लिए मुस्लिम समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता और आपसी विश्वास ही देश की सबसे बड़ी ताकत है। ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता को और अधिक मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और आपसी एकता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें