कुकरू में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बच्चों को पिलाई पल्स पोलियो की खुराक, नन्ही बालिका को गोद में लेकर दिया स्नेह का संदे
बैतूल/कुकरू। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल जिले के कुकरू प्रवास के दौरान पल्स पोलियो अभियान में सहभागिता करते हुए बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाई। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं, ताकि पोलियो मुक्त भारत का संकल्प और मजबूत हो सके।
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव पल्स पोलियो केंद्र पर एक नन्ही बालिका को गोद में उठाकर दुलारते नजर आए। उनका यह आत्मीय और स्नेहपूर्ण व्यवहार सभी का ध्यान आकर्षित करता रहा। उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वस्थ भविष्य ही राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है और प्रत्येक बच्चे तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री की इस पहल ने जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी का संदेश भी दिया।









