Search
Close this search box.

बैतूल के कुकरू में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुकरू की वादियों में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्रामीणों संग किया योग, दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

बैतूल/कुकरू। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल जिले के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में स्थानीय ग्रामीणों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। प्राकृतिक वातावरण के बीच मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के साथ योग करते हुए स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो तन, मन और आत्मा को संतुलन, ऊर्जा एवं सकारात्मकता प्रदान करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं, ताकि स्वस्थ, निरोगी और सशक्त जीवन का निर्माण हो सके।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि नियमित योगाभ्यास न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देता है। कुकरू की शांत और प्राकृतिक वादियों में आयोजित यह योग सत्र स्वास्थ्य के साथ-साथ प्रकृति से जुड़ने का भी प्रेरणादायी संदेश बन गया।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें