Search
Close this search box.

नशे के सौदागरों पर भोपाल पुलिस का वार, 7 करोड़ की ड्रग्स होगी राख

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार, 7 करोड़ की ड्रग्स होगी नष्ट

भोपाल। राजधानी में नशे के खिलाफ भोपाल पुलिस का जीरो टॉलरेंस अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 44 मामलों में जब्त 335.934 किलोग्राम मादक पदार्थों को विनिष्टीकरण (नष्ट करने) के लिए चयनित किया है। जब्त ड्रग्स की अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ रुपये बताई गई है।

इन 44 प्रकरणों में 35 मामले क्राइम ब्रांच भोपाल के हैं, जबकि हबीबगंज, बैरागढ़ और जहांगीराबाद थानों के तीन-तीन प्रकरण भी शामिल हैं। जब्त मादक पदार्थों में 327.134 किलोग्राम गांजा और 8.800 किलोग्राम चरस शामिल है।

विनिष्टीकरण समिति ने एनडीपीएस एक्ट और अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत जब्त मादक पदार्थों का परीक्षण कर उन्हें नष्ट करने के लिए चयनित किया। पूरी प्रक्रिया वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पारदर्शी और विधिसम्मत तरीके से संपन्न हुई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, न्यायालयीन आदेश और एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुरूप इन मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण किया जाएगा। भोपाल पुलिस ने एक बार फिर अपना संकल्प दोहराते हुए कहा है कि “नशा मुक्त समाज, सुरक्षित भोपाल” के लक्ष्य के साथ ड्रग तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें