Search
Close this search box.

धार पुलिस में बड़ा फेरबदल ! कई थाना प्रभारियों के तबादले, कुक्षी – मनावर को मिले नए टीआई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संजय यादव संवाददाता… 

धार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले – कुक्षी में दीपक सिंह चौहान, मनावर में राजेश यादव को मिली कमान

धार। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने थाना प्रभारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से जारी आदेश के अनुसार कई निरीक्षकों और कार्यवाहक निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सबसे प्रमुख बदलावों में दीपक सिंह चौहान को कुक्षी थाना प्रभारी, जबकि राजेश यादव को मनावर थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं ईश्वरसिंह चौहान को धार कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। माना जा रहा है कि जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें