Search
Close this search box.

फायर सेफ्टी में लापरवाही पर भोपाल में बड़ा एक्शन, एमपी नगर के दो कोचिंग संस्थान सील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल में फायर सेफ्टी पर प्रशासन का सख्त एक्शन, दो बड़े कोचिंग संस्थान सील

भोपाल। लखनऊ में हुए हालिया हादसे के बाद मध्य प्रदेश में फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। राजधानी भोपाल में सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों पर अब सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। इसी क्रम में गुरुवार को एमपी नगर स्थित दुर्रानी अकादमी और अनअकैडमी सेंटर को फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं करने पर प्रशासन ने सील कर दिया।

नगर निगम, फायर विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने दोनों संस्थानों का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि पहले जारी किए गए नोटिस के बावजूद फायर सेफ्टी से जुड़े आवश्यक सुधार नहीं किए गए और सुरक्षा उपकरण निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिले।

इसके बाद तहसीलदार दीपक द्विवेदी, नगर निगम के जोनल अधिकारी शैलेंद्र चौहान और फायर विभाग की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दोनों कोचिंग संस्थानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।

अधिकारियों ने साफ कहा कि जब तक सभी फायर सेफ्टी उपकरण मानकों के अनुरूप स्थापित और पूरी तरह चालू नहीं किए जाते, तब तक इन संस्थानों को दोबारा संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

कार्रवाई के दौरान फायर विभाग के डिप्टी कमिश्नर, नगर निगम के अधिकारी और प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि राजधानी में फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले अन्य स्कूल, कोचिंग संस्थान, अस्पताल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ भी अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

 

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें