Search
Close this search box.

सरकार तक पहुंचेगी पुजारियों की आवाज, उज्जैन से होगी ‘सनातन पुजारी न्याय यात्रा’ की शुरुआत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

10 जुलाई से उज्जैन से निकलेगी ‘सनातन पुजारी न्याय यात्रा’, पुजारियों की मांगों को लेकर सरकार को चेतावनी

संजय यादव…

भोपाल…मनावर। प्रदेश के मठ-मंदिरों और पुजारियों की समस्याओं को लेकर श्री वैष्णव बैरागी समाज चतु:संप्रदाय के नेतृत्व में 10 जुलाई से उज्जैन से ‘सनातन पुजारी न्याय यात्रा’ का शुभारंभ होगा। प्रदेश के विभिन्न पुजारी संगठनों के सहयोग से आयोजित यह यात्रा मध्य प्रदेश के कई जिलों का भ्रमण कर पुजारियों की मांगों और समस्याओं को सरकार तक पहुंचाएगी।

यात्रा का उद्देश्य मठ-मंदिरों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए सरकार का ध्यान आकर्षित करना है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार जल्द ही पुजारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तो प्रदेशभर में व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा।

संगठन का कहना है कि “मठ-मंदिर सरकारी नहीं हैं, बल्कि उनके वास्तविक रक्षक और संरक्षक संत एवं पुजारी हैं।” इसी संदेश के साथ न्याय यात्रा प्रदेशभर में जनसमर्थन जुटाएगी।

इस यात्रा को संरक्षक मोतीदास बैरागी, पंकज साधु, प्रदेश प्रभारी निखिल बैरागी (गढ़ी बिल्लोदा), प्रदेश अध्यक्ष राहुल वैष्णव, युवा प्रदेश अध्यक्ष यदुनंदन वैष्णव, विधि सलाहकार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप महंत तथा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष हेमलता वैष्णव का मार्गदर्शन प्राप्त है।

सनातन पुजारी न्याय यात्रा के प्रदेश प्रभारी अजय बैरागी ने प्रदेश के सभी पुजारी संगठनों से मतभेद भुलाकर एक मंच पर आने और इस यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुजारियों की आवाज को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

इस संबंध में जानकारी मध्य प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक साधु द्वारा दी गई।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें