मनावर में 50 विद्यार्थियों को मिली निःशुल्क साइकिल, विधायक डॉ. अलावा ने किया वितरण
मनावर। मध्यप्रदेश शासन की निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत बुधवार को सांदीपनी विद्यालय, मनावर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सुविधा और प्रोत्साहन देने की दिशा में शासन की योजना का लाभ प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मनावर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. हीरालाल अलावा, बीईओ मुन्नालाल ठाकुर, किशोर बागेश्वर, विद्यालय के प्राचार्य सोहन शिंदे सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
योजना के अंतर्गत विद्यालय के 50 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। साइकिल मिलने से विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय स्टाफ ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा को सुगम बनाना है। शासन की इस पहल से दूर-दराज से विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से लाभ मिलेगा।
मनावर से संजय यादव की रिपोर्ट।










