Search
Close this search box.

विश्व आदिवासी दिवस पर दिव्यांग उदय को भेंट की साइकिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी कांग्रेस की पहल, दिव्यांग उदय को भेंट की साइकिल

धार। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत अजदीकोट में आदिवासी कांग्रेस ने सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। संगठन की ओर से दिव्यांग भाई उदय पिता सखाराम को साइकिल भेंट कर उनकी मदद की गई। इस पहल से उदय के चेहरे पर खुशी नजर आई।

कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी कांग्रेस धार के जिला अध्यक्ष सुनील स्टार चौहान के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान जिला कार्यकारी अध्यक्ष मलखान सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष गजानंद सोलंकी, जिला महासचिव वीरेन्द्र चौहान, विधानसभा अध्यक्ष लखन वास्केल, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुमन बाई पटेल, ग्राम पंचायत सरपंच सुका बाई कनेल, जिला संगठन मंत्री जगदीश कनेल, संजय यादव, सौरभ धारू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर सुनील स्टार चौहान ने कहा कि आदिवासी समाज के किसी भी भाई-बहन के साथ अन्याय या उनके अधिकारों का हनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आदिवासी कांग्रेस समाज के सम्मान, अधिकार और न्याय की लड़ाई में सदैव साथ खड़ी रहेगी।

उन्होंने कहा कि संगठन सामाजिक सेवा के साथ युवाओं और छात्रों के अधिकारों की आवाज भी मजबूती से उठाता रहेगा। उन्होंने युवाओं और छात्रों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा उठाए जा रहे सवालों का भी उल्लेख किया।

चौहान ने कहा कि आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया के मार्गदर्शन तथा मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश अध्यक्ष रामु टेकाम के नेतृत्व में आदिवासी समाज के हक और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष जारी है।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित यह पहल संगठन की सेवा भावना का संदेश देती नजर आई।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment