Search
Close this search box.

गौतम आश्रम में गरबा महोत्सव, भक्ति में झूमे समाजजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्री गौड़ शहेरा समाज के गरबा महोत्सव में भक्ति और एकता का संगम

गौतम आश्रम में माँ जगदम्बा की आराधना, भक्तिमय गीतों पर झूमे समाजजन

इंदौर। श्री गौड़ शहेरा समाज, इंदौर द्वारा सुदामा नगर स्थित गौतम आश्रम में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। आयोजन में समाजजनों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर माँ जगदम्बा की आराधना की और भक्तिमय गीतों पर पारंपरिक गरबा नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जयप्रकाश जोशी, अरविंद पांडे, कीर्तिकुमार भारद्वाज, प्रहलाद जोशी एवं डॉ. शरद जोशी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात माँ जगदम्बा की आरती की गई। माता के जयकारों और भक्तिमय गीतों से पूरा गौतम आश्रम भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। समाजजनों ने उत्साहपूर्वक गरबा नृत्य कर माँ की आराधना की।

 

महोत्सव का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना रहा। इस आयोजन ने समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर एकत्रित होकर आपसी आत्मीयता बढ़ाने और खुशियों के पल साझा करने का अवसर प्रदान किया।

 

कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने से लेकर आयोजन को सफल बनाने में कमल पांडे, निलेश शर्मा, नितेश दीक्षित, योगेश भोपे, आशुतोष डोंगरे, आशुतोष जोशी, विशाल (पतंग), भार्गव एवं चंचल शर्मा सहित पूरी आयोजन टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयास, समर्पण और आपसी समन्वय से गरबा महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम के समापन पर श्याम नारायण जोशी ने सभी अतिथियों, समाजजनों, सहयोगियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही आयोजन की सफलता के लिए सभी को बधाई दी।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें