संपादक रानू शर्मा…
मध्यप्रदेश – मंत्री विजय शाह का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। स्थिति को भांपते हुए मंत्री विजय शाह ने हाथ जोड़कर रात में माफी मांगी है। साथ ही सीएम हाउस में भी उनके भविष्य को लेकर माथापच्ची हुई है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद मंत्री विजय शाह पर केस दर्ज हो गया है। वहीं, विपक्ष बर्खास्तगी की मांग पर अड़ी है।
भोपाल – कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह पर केस दर्ज हो गया है। एमपी हाईकोर्ट के निर्देश के बाद देर रात एफआईआर हुई है। वहीं, इसे लेकर संगठन और सरकार में भी माथापच्ची जारी है कि आगे क्या करना है। सीएम मोहन यादव बेंगलुरु से लौटने के बाद देर रात तक इस पर चर्चा की है। इसके बाद रात साढ़े 11 बजे एक्स पर लिखकर कार्रवाई के निर्देश दिए। ऐसे में माना जा रहा है कि विजय शाह की कुर्सी ज्यादा दिनों तक नहीं है। बीजेपी के अंदर भी उनके बयान को लेकर गुस्सा फूट रहा है…!









