संपादक रानू शर्मा…
MP में सांप काटेगा तो पैसा मिलेगा…!
मध्य प्रदेश के सिवनी का यह अजब गजब मामला…!
38 बार सांप ने काटा, मिला 1 करोड़ 52 लाख रुपये का मुआवजा… MP में युवक के साथ ये क्या हुआ?
मध्य प्रदेश के सिवनी में एक अजब-गजब वाकया हुआ. सांपों को एक शख्स से इतनी दुश्मनी हुई कि उसे 38 बार काटा. हर बार सांप काटने के बाद शख्स को 4 लाख रुपए बतौर मुआवजा दिए गए. पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश में सांप घोटाले का आरोप लगाते हुए वीडियो शेयर किया…!
यह घोटाला वर्ष 2019 से शुरू हुआ और 2022 तक जारी रहा. यानी कमलनाथ सरकार में शुरू हुआ भ्रष्टाचार का सिलसिला शिवराज सरकार तक चला. द रॉयल सोसाइटी ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन एंड हाइजीन जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2020 से 2022 के बीच यानी दो साल में मध्यप्रदेश सरकार ने सांप के काटने पर 231 करोड़ रुपए का मुआवजा बांटा था. इन दो वर्षों में 5 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी…!
क्या आपने कभी सांप घोटाला सुना है? हैरानी हुई ना? लेकिन मध्य प्रदेश में ऐसा सच में हुआ है. यहां सिवनी जिले में सर्पदंश घोटाला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था की लापरवाही और भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है. इस घोटाले में 47 मृत व्यक्तियों के नाम पर बार-बार फर्जी मृत्यु का दावा कर शासन की राशि का गबन किया गया. पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया है…!
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सांप घोटाला हुआ है, केवल एक जिले से ही 11 करोड़ रुपए का कागजी मुआवजा सर्पदंश पीड़ितों को दिया गया. प्रदेश के सांप घोटाले पर जीतू पटवारी ने ट्वीट करते हुए मध्यप्रदेश वासियों से पूछा- सोचिए, बाकी 54 जिलों में सरकारी भ्रष्टाचार की क्या स्थिति होगी? बोले- देश-विदेश में कई घोटाले हुए हैं जिनमें अब नया सांप घोटाला भी शामिल हो गया है…!
