Search
Close this search box.

आदिवासी विद्यार्थियों को अब 12 महीने मिलेगी छात्रवृत्ति , सभी जिलों में गीता भवन , 15 दिनों के लिए पितृत्व अवकाश , कैबिनेट बैठक में लिए गए ये अहम निर्णय…!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद कैबिनेट में लिए फैसले की जानकारी संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया को दी। उन्होंने प्रधानमंत्री को धन्यवाद किया जिन्होंने युवाओं के लिए 1 लाख करोड़ रुपये की योजना प्रारंभ की है…! 

कोई भी युवा पढ़ाई पूरी कर नौकरी करता है तो केंद्र सरकार उसे 15,000 रुपए प्रतिमाह देगी।यह युवाओं के लिए एक बड़ा तोहफा है। इससे उद्योगपतियों को भी लाभ होगा। वे आसानी से युवाओं को नियुक्त करेंगे क्योंकि ₹15,000 केंद्र सरकार से मिलेगा और फैक्ट्री वाले जो वेतन देंगे वह अलग होगा। इस योजना से लगभग 3.50 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस प्रोत्साहन राशि से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे…!

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि प्रधानमंत्री के द्वारा लाई जा रही न्यू जनरेशन जीएसटी पॉलिसी में रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती होंगी, टैक्स कम होगा और जीएसटी की समीक्षा भी होगी। यह सामान्य जनता को टैक्स में राहत देने वाला कदम होगा, जिससे मिडिल क्लास और लोअर क्लास को सीधा लाभ मिलेगा।  माननीय प्रधानमंत्री जी को इस जनकल्याणकारी घोषणा के लिए बधाई…!

उन्होंने कहा, ‘इस बार स्वतंत्रता दिवस पर हमने एक नवाचार किया। हमेशा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का भाषण होता था। मुख्यमंत्री का भाषण 45–50 मिनट तक चलता था। इस बार मुख्यमंत्री ने पहले ही बैठक कर तय किया कि प्रत्येक जिले में एलईडी स्क्रीन लगाई जाए। उसमें प्रधानमंत्री का भाषण दिखाया जाए और मुख्यमंत्री के भाषण के बाद जिले में हुए विकास कार्यों की जानकारी प्रभारी मंत्री ने दी। इसका अच्छा लाभ मिला। स्थानीय लोगों ने भी प्रशंसा की कि उन्हें पांच सालों में अपने जिले में हुए कार्यों की जानकारी मिली। यह प्रयोग सभी जगह सफल रहा और सराहा गया…!’

 

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें