मध्य प्रदेश…कटनी – मध्य प्रदेश की खनिज संपदा को नई दिशा देने और निवेश के अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कटनी में माइनिंग कॉन्क्लेव 2.0 का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में खनिज मंत्रालय, उद्योग जगत के विशेषज्ञ, निवेशक और स्थानीय उद्यमी बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं…!
कार्यक्रम में खनिज क्षेत्र की संभावनाओं पर चर्चा के साथ-साथ नई नीतियों, तकनीकी नवाचारों और खनन क्षेत्र के सतत विकास पर विशेष फोकस किया जा रहा है। राज्य सरकार का कहना है कि खनिज संपदा का दोहन पारदर्शिता और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा…!
कॉन्क्लेव के जरिए न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि प्रदेश को खनन के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान भी मिलेगी। आयोजन में खनन क्षेत्र से जुड़े प्रदर्शनी स्टॉल भी लगाए गए हैं, जहां आधुनिक तकनीक और मशीनरी को प्रदर्शित किया जा रहा है…!
इस आयोजन से मध्य प्रदेश के खनिज क्षेत्र में निवेश और रोजगार के नए द्वार खुलने की उम्मीद जताई जा रही है…!









