मऊगंज में विकास का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को मऊगंज के बहुती जलप्रपात और देवतालाब के प्राचीन शिव मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने 241.33 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन और लोकार्पण किया।
इन योजनाओं में सड़क निर्माण, जल आपूर्ति, शिक्षा और आधारभूत संरचना के कार्य शामिल हैं। सीएम ने देवतालाब स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता दे रही है।
मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, मंत्री लखन पटेल और स्थानीय विधायक भी मौजूद रहे। दौरे को लेकर प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे, वहीं जनसभा में बड़ी संख्या में लोग जुटे।









