सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड के बाढ़ पीड़ितों हेतु राहत सामग्री वाहनों को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास कार्यों के साथ-साथ आपदा प्रबंधन भी प्रभावी ढंग से संचालित हो रहा है।
सीएम योगी ने कहा कि आपदा की स्थिति में एनडीआरएफ, आपदा मित्र और पुलिस सक्रिय रहते हैं। यदि किसी गरीब का घर आपदा में नष्ट होता है, तो सरकार नया घर बनाने के लिए धनराशि देती है और ज़मीन नदी में बह जाने पर ज़मीन का अधिकार भी उपलब्ध कराती है।
उन्होंने बताया कि बाढ़ और जलभराव से प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलते ही किसानों को नुकसान की भरपाई हेतु मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
