
धार – मध्य प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के प्रथम आगमन पर धार जिले में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। जिलेभर से कार्यकर्ता और पदाधिकारी सुबह से ही उनके स्वागत की तैयारियों में जुटे रहे।
खासकर बदनावर, मनावर और धार शहर में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल-मालाओं, बैंड-बाजों और आतिशबाज़ी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। सड़क किनारे खड़े लोगों ने भी पुष्पवर्षा कर अपने नेता का अभिनंदन किया।
कार्यकर्ताओं में प्रदेश अध्यक्ष को पहली बार अपने बीच पाकर गजब का उत्साह दिखा। स्वागत सभाओं में हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और संगठन के बूते ही आने वाले चुनावों में भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।
धार जिले का यह दौरा राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में खंडेलवाल का यह पहला प्रवास जिले की सक्रिय राजनीति और कार्यकर्ताओं के मनोबल को नई ऊर्जा देने वाला साबित होगा…!










