
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को धार जिले के भैसोला से आदि सेवा पर्व की शुरुआत करेंगे। यह आयोजन 2 अक्टूबर तक चलेगा और जनजातीय गौरव व राष्ट्र निर्माण का प्रतीक बनेगा।
पर्व में ट्राईबल विलेज विजन-2030 का रोडमैप तैयार होगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कौशल विकास, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

आदि कर्मयोगी अभियान के तहत अब तक 3 लाख से अधिक चेंज लीडर्स तैयार किए गए हैं। यह पर्व जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई दिशा देगा।










