विधायक शेखावत पूरे समय कार्यकर्ताओं के बीच रहे मौजूद…!
बदनावर। विधायक भंवरसिंह शेखावत के मार्गदर्शन में रविवार को दीपावली मिलन समारोह एवं स्नेह भोज का आयोजन सीएम राइज स्कूल खेल परिसर, जनपद पंचायत कार्यालय के सामने बड़ी चौपाटी, बदनावर पर किया गया। समारोह में कई विधायक, पूर्व विधायक, कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं सहित 10 हजार से अधिक लोगों ने सहभागिता की।
हालांकि रिमझिम बारिश के कारण अनेक लोग आयोजन में शामिल नहीं हो सके, लेकिन उत्साह और उमंग में कोई कमी नहीं रही। देर रात तक विधायक शेखावत से मिलने के लिए क्षेत्र के लोग लगातार पहुंचते रहे। आतिशबाजी और मधुर गीतों के साथ समारोह का समापन हुआ।

विधायक प्रतिनिधि महेश पाटीदार ने बताया कि दीपावली मिलन समारोह क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं के बीच सौहार्द और एकता का प्रतीक रहा। विधायक शेखावत पूरे समय कार्यकर्ताओं के बीच मौजूद रहे और सभी से खुले माहौल में मिले। विशेष बात यह रही कि किसी प्रकार का मंचीय कार्यक्रम नहीं रखा गया। असमय बारिश के बावजूद लोगों की भारी उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बना दिया।

कई विधायक और पदाधिकारी पहुंचे बधाई देने
विधायक भंवरसिंह शेखावत को दीप पर्व की बधाई देने के लिए महीदपुर विधायक दिनेश बोस, सरदारपुर विधायक प्रताप गेवाल, धरमपुरी के पूर्व विधायक पांचीलाल मेड़ा, बड़नगर के पूर्व विधायक मुरली मोरवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार, कांग्रेस धार जिलाध्यक्ष स्वतंत्र जोशी, जिपं सदस्य मनोजसिंह गौतम, कमलसिंह पटेल, हरीनारायणसिंह पंवार, रमेश देव, जीपीसिंह राठौर, निर्मलसिंह पंवार, प्रकाश जैन, लियाकत पटेल, रोहित कामदार, अभिभाषक संघ अध्यक्ष नरेन्द्र जाट, जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष छोटू शास्त्री, भारतीय पत्रकार संघ प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र अग्निहोत्री, प्रेस क्लब अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा सहित हजारों क्षेत्रवासियों ने उपस्थित होकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।










