रानु शर्मा – संपादक…!

बोट क्लब पर खरीदी में जमकर भ्रष्टाचार : 15 हजार का काउंटर 3 लाख में खरीदा, लाखों की गड़बड़ी का खुलासा…!
सरकारी खरीद में फर्जी बिलों और मनमाने दामों से उड़ाए गए जनता के पैसे…!
भोपाल। राजधानी के बोट क्लब से जुड़ी सरकारी खरीदी में बड़ा भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। जांच में सामने आया है कि महज 15 हजार रुपये कीमत का काउंटर अधिकारियों ने 3 लाख रुपये में खरीदा दिखाया। यही नहीं, अन्य कई उपकरणों और फर्नीचर की खरीदी में भी इसी तरह की मनमानी दरें और फर्जी बिल लगाए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, इस घोटाले में शामिल कुछ अफसरों ने न केवल फर्जी बिल तैयार करवाए, बल्कि निजी सप्लायरों के साथ मिलकर सरकारी धन की जमकर बंदरबांट की। बोट क्लब पर हुए इस खर्च का कोई ठोस रिकॉर्ड या उपयोगिता रिपोर्ट भी विभागीय फाइलों में उपलब्ध नहीं है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कई सामग्रियों की खरीदी बाजार दर से 10 से 20 गुना अधिक कीमतों पर दिखाई गई। उदाहरण के तौर पर—
15 हजार का काउंटर 3 लाख में खरीदा गया,
10 हजार के फर्नीचर सेट के लिए 1.20 लाख का बिल लगा,
सजावट और उपकरणों के नाम पर लाखों रुपये फूंके गए।
जानकारी यह भी मिली है कि इस खरीद में टेंडर प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया, बल्कि चयनित फर्मों से मनमाने दामों पर सामग्री मंगाई गई।
विभागीय सूत्रों ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच शुरू हो चुकी है, और संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों से जवाब-तलब किया जा रहा है। यदि भ्रष्टाचार की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की संभावना है।
स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों का कहना है कि बोट क्लब की साज-सज्जा के नाम पर करोड़ों की राशि खर्च तो हुई, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई खास सुधार नजर नहीं आता।










