भाजपा प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत…!

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज गरिमामय माहौल के बीच नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, सुरेंद्र शर्मा, तथा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, संगीता सोनी और रजनीश अग्रवाल का भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को स्नेहिल शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं और पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त व जनोन्मुख बनाने के संकल्प को दोहराया गया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नए पदाधिकारी अपने अनुभव, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुए इस आत्मीय स्वागत समारोह ने संगठन के भीतर एकता, ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।










