
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर बीजेपी और चुनाव आयोग (EC) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए आरोप लगाया कि “BJP के लाखों लोग अलग-अलग राज्यों में घूम-घूमकर खुलेआम वोट डालते हैं, और इस चोरी के सभी सबूत मिटा दिए जाते हैं।”

राहुल गांधी ने दावा किया कि यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ सीधा खिलवाड़ है और देश के मतदान प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उनके अनुसार, सत्तारूढ़ दल और चुनाव आयोग मिलकर “वोट चोरी” को अंजाम दे रहे हैं, जिसका सीधा असर चुनाव की निष्पक्षता पर पड़ रहा है।

कांग्रेस ने सरकार और EC से इन आरोपों पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की है। वहीं, राहुल गांधी के इस बयान ने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। देशभर में चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर उठ रहे सवालों के बीच यह आरोप और भी गंभीर महत्व रखता है।










