Search
Close this search box.

“बिहार में कमल खिला, विपक्ष का गणित पूरी तरह ढहा!”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एनडीए की प्रचंड जीत पर BJP में उत्सव, नेताओं ने बाँटी मिठाइयाँ और की आतिशबाज़ी

भोपाल – बिहार चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा तथा प्रदेश सरकार में मंत्री प्रहलाद पटेल ने पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जीत का उत्सव मनाया।

नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई, पटाखे फोड़े और एनडीए की जीत को विकास और सुशासन की जीत बताया। पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। नेताओं ने कहा कि यह जनादेश केंद्र और राज्यों में जनता के विश्वास और विकास की राजनीति की पुष्टि करता है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें