Search
Close this search box.

“ग्वालियर-चंबल से उठी संगठन की नई लहर!”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्वालियर-चंबल संभाग में बीजेपी की SIR समीक्षा बैठक सम्पन्न…

भोपाल – भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री तरूण चुघ, प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल तथा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने रविवार को ग्वालियर स्थित होटल रमाया में ग्वालियर-चंबल संभाग की विशेष गहन पुनरनिरीक्षण (SIR) संभागीय बैठक की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की।

बैठक में प्रदेश शासन के मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, श्री नारायण सिंह कुशवाह, श्री ऐंदल सिंह कंषाना, SIR प्रदेश संयोजक व विधायक श्री भगवानदास सबनानी, संभाग प्रभारी श्री विजय दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी डॉ. निशांत खरे, संभाग प्रभारी श्री अभय यादव एवं जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मंचासीन रहे।

बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती, मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति और आगामी रणनीतियों पर विस्तृत विमर्श किया गया। पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और SIR प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें