Search
Close this search box.

अमर शहीद इंस्पेक्टर आशीष शर्मा को श्रद्धांजलि: बोहानी में उमड़ा जनसैलाब, सरकार ने किए बड़े ऐलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संपादक रानू शर्मा भोपाल…! 

नरसिंहपुर, बोहानी। मध्यप्रदेश के लाल, अमर शहीद इंस्पेक्टर आशीष शर्मा को उनके पैतृक गाँव बोहानी में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। प्रदेश के प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया। पूरे गांव में भावुक माहौल रहा और हजारों लोगों ने अंतिम दर्शनों के लिए पहुँचकर अपने वीर सपूत को विदाई दी।

श्रद्धांजलि सभा में अधिकारियों ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएँ व्यक्त कीं और कहा कि इस कठिन घड़ी में सम्पूर्ण मध्यप्रदेश परिजनों के साथ मज़बूती से खड़ा है। इंस्पेक्टर आशीष शर्मा के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा गया कि उनका बलिदान प्रदेश की सुरक्षा और कर्तव्य पालन का अनुपम उदाहरण है, जिसे सदैव याद रखा जाएगा।

सरकार के महत्वपूर्ण निर्णय :

शहीद की स्मृति को जीवित रखने और उनके योगदान का सम्मान करते हुए प्रदेश सरकार ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं—

1. बोहानी गाँव में एक पार्क और एक स्टेडियम बनाया जाएगा, जिन्हें शहीद आशीष शर्मा के नाम समर्पित किया जाएगा।

2. शहीद के छोटे भाई को सब-इंस्पेक्टर के पद पर सीधी नियुक्ति दी जाएगी।

इन फैसलों को स्थानीय लोगों ने सराहा और कहा कि यह शहीद परिवार के प्रति सम्मान और समाज के लिए प्रेरणा का संदेश है। इंस्पेक्टर आशीष शर्मा का शौर्य, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी। उनका बलिदान मध्यप्रदेश की सुरक्षा गाथा में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें