Search
Close this search box.

“पूर्व विरासत को नमन, लोकतंत्र की परंपरा को सम्मान।”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल से विशेष रिपोर्ट

विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री, पूर्व सीएम नरेश चंद्र सिंह के छायाचित्र पर अर्पित की पुष्पांजलि

 

भोपाल। मुख्यमंत्री आज मध्य प्रदेश विधानसभा परिसर पहुँचे, जहाँ उन्होंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नरेश चंद्र सिंह के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनके योगदान को یاد करते हुए कहा कि नरेश चंद्र सिंह भले ही अल्प अवधि के लिए मुख्यमंत्री रहे हों, लेकिन उनका जनसेवा भाव, आदिवासी समाज के प्रति समर्पण और सरल नेतृत्व आज भी प्रदेश के इतिहास में अमिट है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “आज विधानसभा में हमारे पूर्व मुख्यमंत्री जिनकी अवधि भले ही कम रही हो, उन्हें पुष्पांजलि देने आया हूँ। नरेश चंद्र सिंह न केवल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे बल्कि आदिवासी अंचल की रियासत के राजा भी थे। देश में रियासतों के विलीनीकरण के बाद वे दो बार विधायक रहे और निरंतर जनता की सेवा करते रहे।”

उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष द्वारा शुरू की गई इस परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल हमें अपने पूर्व मुख्यमंत्रियों और पूर्व विधानसभा अध्यक्षों के योगदान को याद करने का अवसर देती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परंपरा लोकतंत्र की गरिमा बढ़ाती है और राज्य के ऐतिहासिक नेताओं के प्रति सम्मान प्रकट करती है।

 

इसके साथ ही उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मध्य प्रदेश का इतिहास इस बात का साक्षी है कि आदिवासी समाज के एक प्रतिनिधि ने भी मुख्यमंत्री जैसे सर्वोच्च पद को सुशोभित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और इसी भावना के साथ प्रदेश आगे बढ़ रहा है।

 

अंत में मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से पूर्व मुख्यमंत्री नरेश चंद्र सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें