Search
Close this search box.

उज्जैन को मिली नई सौगात : सीएम डॉ. मोहन यादव ने नवनिर्मित आकाशवाणी केंद्र का किया शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उज्जैन में नवनिर्मित आकाशवाणी केंद्र का शुभारंभ, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए विकास के कई कार्यों का लोकार्पण

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में नवनिर्मित आकाशवाणी केंद्र का लोकार्पण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरूगन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

नवनिर्मित आकाशवाणी केंद्र के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और मीडिया से संवाद किया तथा नए प्रसारण केंद्र की उपयोगिता और क्षेत्रीय संचार प्रणाली को मजबूत बनाने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरूगन का पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मंच से संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि उज्जैन में आकाशवाणी केंद्र का आधुनिकीकरण न सिर्फ क्षेत्र की आकाशवाणी सेवाओं को सशक्त करेगा बल्कि स्थानीय संस्कृति, परंपरा और जनसमुदाय की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

केंद्रीय सूचना प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. मुरूगन ने भी आकाशवाणी के डिजिटलीकरण और व्यापक विस्तार को लेकर केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और उज्जैन को इस नई सुविधा के लिए शुभकामनाएँ दीं।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें