Search
Close this search box.

रायसेन रेप केस: 6 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला आरोपी सलमान गिरफ्तार, भागने की कोशिश में ‘हाफ एनकाउंटर’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में 6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना के सात दिन बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 30 हजार रुपये का इनामी आरोपी सलमान को आखिरकार भोपाल से धर दबोचा गया।

चाय की दुकान से पकड़ा गया दरिंदा

पुलिस ने आरोपी सलमान को भोपाल के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक चाय की दुकान से गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में उसने 21 नवंबर की रात गौहरगंज के पांजरा इलाके में बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की बात कबूल की। दुष्कर्म के बाद वह जंगल के रास्तों से भागकर भोपाल पहुंचा था।

हाफ एनकाउंटर: पैर में लगी गोली

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस सलमान को रायसेन ले जा रही थी, तभी रास्ते में पुलिस की गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिसकर्मी की गन छीनकर फायरिंग का प्रयास किया। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें सलमान के दाएं पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे तुरंत भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मासूम अब भी वेंटिलेटर पर, हालत गंभीर

21 नवंबर की शाम, आरोपी सलमान मासूम को चॉकलेट दिलाने के बहाने जंगल ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। बच्ची अभी भोपाल AIIMS के ICU में वेंटिलेटर पर है। डॉक्टरों के अनुसार, उसके प्राइवेट पार्ट्स में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके लिए कई सर्जरी करनी पड़ी हैं और पूरी तरह ठीक होने में 6 महीने तक का समय लग सकता है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें