Search
Close this search box.

दिल्ली में मोदी से मुलाकात के बाद MP की सियासत में भूचाल , मंत्रालय विस्तार और बड़े मंत्रियों की छुट्टी के संकेत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सौजन्य भेंट, मंत्रालय विस्तार को लेकर हलचल तेज

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से सौजन्य भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। यह मुलाकात औपचारिक शिष्टाचार से कहीं अधिक राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। चर्चा के दौरान केंद्र–राज्य समन्वय, विकास योजनाओं और संगठनात्मक विषयों पर विमर्श होने की जानकारी सामने आ रही है।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस माह लगातार दिल्ली दौरे कर रहे हैं। इन दौरों को मध्य प्रदेश में संभावित मंत्रालय विस्तार और राजनीतिक पुनर्संतुलन की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली की हाईकमान से इस विषय पर गहन चर्चा चल रही है और मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की रूपरेखा लगभग तय मानी जा रही है।

राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा तेज है कि मौजूदा मंत्रिमंडल के कुछ वरिष्ठ और प्रभावशाली मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल, क्षेत्रीय संतुलन और प्रदर्शन के आधार पर नए चेहरों को मौका दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

यदि सूत्रों की मानें तो मंत्रालय विस्तार के साथ-साथ विभागों के पुनर्वितरण और नई जिम्मेदारियों का भी ऐलान हो सकता है। इससे मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे और हाईकमान से होने वाली बैठकों पर सबकी निगाहें टिकी हैं, क्योंकि इससे राज्य की सियासत की नई दिशा तय होती नजर आ रही है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें