Search
Close this search box.

MP – कारम बांध कांड : 304 करोड़ बहाए पानी में, 5 इंजीनियर दोषी करार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संपादक रानु शर्मा...! 

कारम बांध कांड : 304 करोड़ डूबे, 5 इंजीनियर दोषी करार — 350 पन्नों की रिपोर्ट ने खोली लापरवाही की परतें

भोपाल। धार जिले में निर्माणाधीन कारम बांध टूटने के मामले में जांच रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है। 350 पन्नों की विस्तृत जांच में सीई और अधीक्षण यंत्री समेत पांच इंजीनियरों को दोषी ठहराया गया है, जबकि तीन इंजीनियरों को क्लीनचिट दे दी गई है।

304.44 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह बांध अचानक फूट गया था, जिससे शासन को भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा। रिपोर्ट में निर्माण और निगरानी स्तर पर गंभीर लापरवाही की बात सामने आई है।

कारम बांध हादसे ने न केवल सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि करोड़ों रुपये की सार्वजनिक धनराशि के उपयोग पर भी गंभीर चिंता जताई है। अब निगाहें इस पर टिकी हैं कि दोषी अधिकारियों पर क्या कड़ी कार्रवाई होती है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें