Search
Close this search box.

आदेश जारी, लेकिन जमीन पर नहीं दिखा असर — राजधानी में गैस एजेंसियां बंद…!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कलेक्टर के आदेश की उड़ाई धज्जियां! रविवार को खुलने का आदेश, फिर भी भोपाल की गैस एजेंसियों पर लटके ताले

MP – भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी में कलेक्टर के स्पष्ट आदेश के बावजूद रविवार को कई गैस एजेंसियां बंद पाई गईं। सोशल मीडिया के माध्यम से कलेक्टर द्वारा निर्देश जारी किए गए थे कि आज रविवार को भी गैस एजेंसियां खुली रहेंगी, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

लेकिन जब हमारी मीडिया टीम ने शहर में पड़ताल की तो जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आई। चांदबढ़ स्थित आर्य गैस एजेंसी, जिन्सी चौराहा की प्रदीप गैस एजेंसी और बरखेड़ा विजय मार्केट की विनीत गैस एजेंसी पर ताले लटके मिले। वहीं डीआईजी बंगला के पास स्थित इंडेन गैस एजेंसी भी बंद पाई गई।

ऐसे में बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर कलेक्टर के आदेश की अवहेलना करने वालों पर प्रशासन क्या कार्रवाई करेगा? अब देखना होगा कि जिम्मेदार गैस एजेंसियों के खिलाफ कोई सख्त कदम उठाया जाता है या नहीं।

 

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें